न रुकेगी, न दबेगी, अफसर को देनी होगी जानकारी, बस, आपको पता हो RTI |
आवेदन को पढ़े और अपने हिसाब से और भी सवाल जोड़ कर लिख सकते हैं | RTI कैसे लिखे, आपको मदद करने के लिए नीचे लिखी आवेदन को पढ़े |
कैसे लिखे RTI आवेदन, अस्पताल में डॉक्टर का न आना या देर से आने पर kaise likhe rti aavedan, Hospital me Doctor ka na aana ya der se aane par
* RTI से आप सरकार से कोई भी सवाल पूछकर सूचना ले सकते है।
* RTI से आप सरकार के किसी भी दस्तावेज़ की जांच कर सकते है।
* RTI से आप दस्तावेज़ की प्रमाणित कापी ले सकते है।
* RTI से आप सरकारी कामकाज में इस्तेमाल सामग्री का नमूना ले सकते है।
* RTI से आप किसी भी कामकाज का निरीक्षण कर सकते हैं।
घर बैठे लीजिए सरकारी विभाग की हर जानकारी
#सूचना_का_अधिकार_RTI_कैसे_लिखे, आपको मदद करने के लिए नीचे लिखी आवेदन को पढ़े और अपने हिसाब से और भी सवाल जोड़ कर लिख सकते हैं |
कैसे लिखे RTI आवेदन, अस्पताल में डॉक्टर का न आना या देर से आने पर
सेवा में,
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)
विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।
महोदय,
……………………….ग्राम में “गरीबी रेखा से नीचे´´ (बी.पी.एल.) के सर्वेक्षण के संबंध में निम्नलिखित सूचनाएं प्रदान करें:
1. उपरोक्त गाँव में “गरीबी रेखा से नीचे´´ (बी.पी.एल.) के कितने कार्डधारी हैं? उनकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध कराए:
क. कार्डधारक का नाम
ख. पिता का नाम
ग. कार्ड संख्या
घ. कार्ड पर सदस्यों की संख्या (यूनिट)
2. उपरोक्त कार्डधारियो का “गरीबी रेखा से नीचे´´ (बी.पी.एल.) का कार्ड किस आधार पर बनाया गया? इस संबंध में कार्डधारी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेज की प्रति उपलब्ध कराए।
3. उपरोक्त गांव में “गरीबी रेखा से नीचे´´(बी.पी.एल.) के परिवारों का सर्वेक्षण पिछली बार कब हुआ था? उस सर्वेक्षण रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराएं साथ ही सर्वेक्षण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम व पद बताएं?
4. “गरीबी रेखा से नीचे´´(बी.पी.एल.) के परिवारो के सर्वेक्षण के समय परिवारों के चयन के लिए क्या मापदंण्ड/मानक बनाए गए है? इस संबंध में समस्त शासनादेशों/नियमों एवं निर्देशों की प्रतियां उपलब्ध कराएं।
5. उपरोक्त सर्वेक्षण के उपरान्त क्या कोई पुन: निरीक्षण (रिव्यू) किया गया? यदि हां, तो समस्त दस्तावेजों की प्रतियां उपलब्ध कराएं।
6. पुन: निरीक्षण (रिव्यू) के संबंध में समस्त शासनादेशों/नियमों एवं निर्देशों की प्रतियां उपलब्ध कराएं।
7. सर्वेक्षण के दौरान किसी अनियमितता का मामला सामने आया है? यदि हां, तो शिकायत पर क्या कार्यवाही की गई? विवरण दें।
मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं…………..है।
यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से संबंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन संबंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयावधि के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।
आपका विश्वासी
नाम:
पता:
मोबाइल नंबर
संलग्नक:
(यदि कुछ हो)